Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बिहार चुनाव में NDA की बड़ी जीत, CM साय ने कहा- अब पश्चिम बंगाल की जनता भी जंगलराज से चाहती है छुटकारा

 रायपुर। बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा दोहराया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की बड़ी जीत इस बात का संदेश है कि वहां अब कुशासन और जंगलराज नहीं, बल्कि सुशासन और विकास का दौर चल रहा है। सीएम साय ने इसी संदर्भ में पश्चिम बंगाल पर में होने वाले चुनावों पर कहा कि वहां भी जंगलराज जैसी स्थिति है, और जनता जल्द ही उससे छुटकारा चाहती है।



धान खरीदी को लेकर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन और हार से बौखलाया हुआ है।उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिहार में कमान संभाली थी, लेकिन वहां भी कुछ नहीं कर पाए, इसलिए अब बिना आधार के बयानबाजी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में आज से धान खरीदी की भव्य शुरुआत हो रही है, व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित है।


बस्तर दौरे के कार्यक्रम को लेकर सीएम साय ने कहा कि वे आज जगदलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यभर में आयोजन हो रहे हैं। ,मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि इस शुभ दिन पर धान खरीदी की शुरुआत भी उनके परिश्रम और प्रेरणा को समर्पित है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement