अवैध शराब और चोरी के डीजल पर संयुक्त कार्रवाई, अभकारी व बांगो पुलिस की टीम ने मारा छापा, महिला आरोपी हिरासत में
पोड़ी उपरोड़ा :- अवैध शराब और पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध बिक्री पर नकेल कसने के लिए बांगो थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को कोड़ियाघाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने संजय तवर के घर पर छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डीजल-पेट्रोल का जखीरा बरामद किया साथ ही अवैध महुआ शराब भी जप्त की गई।
छापेमारी के दौरान घर में मौजूद सदस्य से जब पेट्रोलियम पदार्थ के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने मौके से कुल 310 लीटर डीजल और 6 लीटर पेट्रोल जब्त कर लिया। वहीं, आबकारी विभाग ने महिला आरोपी को अवैध महुआ शराब रखने के आरोप में हिरासत में लेकर पृथक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, कोड़ियाघाट क्षेत्र में राख़र (फ्लाई ऐश) का बड़े पैमाने पर परिवहन किया जाता है। इसी बहाने चोरी के डीजल का कारोबार भी फल-फूल रहा है। ट्रक और ट्रैक्टर चालकों को सस्ते दर पर डीजल बेचने का यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा था, जिसकी भनक लगते ही संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और आबकारी विभाग ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और क्षेत्र में आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा।
कार्यवाही करती पुलिस 👇🏻👇🏻

0 Comments