Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गुरसिया पुल के पास लापरवाह ट्रेलर चालक ने रौंद दीं गायें, ऐसे लापरवाह चालकों के कारण एसोसिएशन होते हैं बदनाम

गुरसिया पुल के पास लापरवाह ट्रेलर चालक ने रौंद दीं गायें, ऐसे लापरवाह चालकों के कारण एसोसिएशन होते हैं बदनाम

पोड़ी उपरोड़ा :- गुरसिया पुल के पास आज दोपहर एक ट्रेलर चालक की लापरवाही से सड़क पर बैठी कई गायें घायल हो गईं व कुछ की मौत हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की गति काफी तेज थी गायों को कुचलने के बाद वाहन नहीं रोका, बल्कि मौके से फरार हो गया।

घायल व मृत गायों में कुछ गर्भवती भी बताई जा रही हैं, जो सड़क पर तड़पती रहीं। कुछ लोगों ने मानवीयता दिखाते हुए गायों को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, परंतु गंभीर चोटों के कारण उपचार का विशेष प्रभाव नहीं हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने ट्रेलर को रोकने की कोशिश भी की, मगर वाहन की तेज रफ्तार और मौके पर संसाधनों के अभाव के चलते चालक भागने में सफल रहा। दरसल सम्भवतः कल से ड्राइवर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे, ऐसे में इस तरह की घटनाएं पूरे चालक समाज की छवि को धूमिल करती हैं, लोगो में ये भी चर्चा है एक तरफ ड्राइवर हड़ताल करने की तैयारी में है दूसरी ओर ऐसे लापरवाह चालकों के कारण सड़क पर चलने वाले लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर रहे। हालांकि सड़क पर बैठे गाय की मौत के जिम्मेदार सिर्फ चालक ही नही बल्कि गाय मालिक, समाज या स्थानीय जनप्रतिनिधि भी होते हैं इनके व्यवस्था के लिए प्रसासन ने नियम निकाले जबकि उक्त नियम का पालन नही किया जा रहा, फिलहाल घटना कृत ट्रेलर व चालक का अब तक सुराग नहीं मिल सका है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement