Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ़ में दबंगो का बोलबाला कांसाबेल नायब तहसीलदार के साथ मारपीट

छत्तीसगढ़ में दबंगो का बोलबाला कांसाबेल नायब तहसीलदार के साथ मारपीट 

 जब हमने नायब तहसीलदार से बात किया  तब उन्होंने अपनी आप बीती सुनाई 

कांसाबेल तहसील मे नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ चंद्र प्रकाश सिंह  दिनांक 23/10/2025 को करीब 11.45 बजे दिन अपनी क्रेटा कार क्रमांक CG 12-BS-0733 से अपने भाई सुरेन्द्र पाल के साथ कांसाबेल चौक के पास टायर दुकान में टायर पंचर बनवाने के लिये देने आया था टायर देकर मेरा भाई कार को पीछे बैंक कर जा रहे थे तभी पीछे खडी अरटिगा कार क्रमांक JH 01 DY 3377 का दरवाजा को कार सवार


व्यक्ति के द्वारा अचानक खोलने से हमारी कार अरटिगा कार के पीछे गेट में हल्का सा टच हो गया फिर मेरे भाई द्वारा ब्रेक मार दिया कार वाले को मैं तथा मेरे भाई बोले कि माफ करना टच हो गया फिर भी कार में बैठे तीनो लोग उतर कर मुझे मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौज कर हाथ झापड से मारने लगे तब मैं जमीन पर गिर गया फिर मेरा भाई सुरेन्द्र पाल, बिकुल साय तथा आस पास के लोग बीच बचाव किये आरटीगा कार क्रमांक JH 01 DY 3377 में सवार लोग जो मेरे साथ घटना किये है उनका नाम आसुतोष विश्वकर्मा, आशिष विश्वकर्मा, श्रीराम विश्वकर्मा निवासी जशपुर का होना पता चला है मारपीट से मेरे बांया हाथ के छोटी अंगुली, अंगुठा में चोट खरोच लगा है तथा बांये तरफ कंधे मे भी दर्द है रिपोर्ट करता हॅ कार्यवाही चाहता हूँ। 

*सरकारी अधिकारियों के साथ बदसलूकी*: छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों के साथ बदसलूकी की घटनाएं बढ़ रही हैं।


इस घटना की निंदा करते हुए सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement