Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कांग्रेस में मचा घमासान! जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर दावेदारों की लंबी कतार — किस पर ठहरेगी नजर?”विस्तृत खबर

 पत्थलगांव। संगठन सृजन अभियान के तहत एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने आज पत्थलगांव पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से वन टू वन मुलाकात कर संगठन की मजबूती और जिले में पार्टी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक का मुख्य आकर्षण रहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की रायशुमारी, जिसमें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कई दावेदारों के नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आए। 


जशपुर विधानसभा से शहस्त्रांशु पाठक, अनिल किस्पोट्टा, अनुज गुप्ता,कुनकुरी विधानसभा से जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, पूर्व विधायक यू.डी. मिंज, अरविंद साय, कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता,और पत्थलगांव विधानसभा से महेंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव शेखर त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कुलविंदर सिंह भाटिया, तथा रवि शर्मा का नाम संभावित दावेदारों की सूची में शामिल है।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।इसके पश्चात राजेश ठाकुर कोतबा,कांसाबेल,कुनकुरी,बगीचा,जशपुर समेत अन्य ब्लॉक में मीटिंग करेंगे।कुल मिलाकर, राजेश ठाकुर की यह बैठक जिले में कांग्रेस संगठन के लिए नई ऊर्जा और जोश का संचार करने वाली साबित होने वाली है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement