Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गुरसिया-पचरा मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, दो युवक पचरा निवासी।

गुरसिया-पचरा मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, दो युवक पचरा निवासी। 

गुरसिया :- बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गुरसिया-पचरा मार्ग पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल पोंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण खोने से आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों में तीनो की पहचान पचरा, सलिहा भाठा व कोनकोना निवासी के रूप में हुई है, जिसमे एक घायल युवक नवरत सिंह तवर पिता कपिल देव सिंह पूर्व सरपंच पचरा दूसरा कोनकोना निवासी गौरव सिंह तवर बताया जा रहा, वही जो गंभीर रूप से घायल है वह सलिहा भाठा निवासी बताया जा रहा है तीनो को पोंडी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल सलिहा भाठा निवासी को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया गया, वहा से बिलासपुर भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने प्रशासन से चेतावनी संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement