छत्तीसगढ़ प्रदेश के 16000 कर्मचारीयों को छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी दिपावली पर ना ही सैलरी मिला और ना ही 5% इंक्रीमेंट| छत्तीसगढ़ प्रदेश के एन एच एम कर्मचारियों की दिवाली इस बार काली दिवाली के रूप में मनाई | छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के 33 जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था फिर रोड़ पर आने वाली है| भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 31अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्य उत्सव पर
आगमन से पहले 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के एन एच एम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं| स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एन एच एम कर्मचारियों की एम डी रायपुर की प्रियंका शुक्ला द्वारा कर्मचारियों की हित में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है| और ना ही कर्मचारियों को अभी दिवाली में ना सैलरी मिला और ना ही 5% वेतन जो जुलाई 2023 से मिलना था वो भी नहीं दिया गया| एन एच एम कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला जिससे वो इस बार दिवाली नहीं मना सके | और साथ ही समय पर वेतन नहीं मिलता जिससे कर्मचारी को अपना घर और परिवार का भरने पोषण करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| इसलिए अब वो हड़ताल के लिए फिर तैयार हो गए हैं| इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश के एन एच एम कर्मचारियों का हड़ताल का एक दिन , दो दिन और 33 दिन वाला अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी सैलरी नहीं मिला है| जिससे कर्मचारीयों में काफी आक्रोश है| और कभी भी एन एच एम कर्मचारी रायपुर मंत्रालय एम डी प्रियंका शुक्ला और स्वास्थ्य सचिव आफिस घेराव कर सकते हैं| छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को 65% एन एच एम कर्मचारियों के भरोसे चलतीहै|

0 Comments