Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ़ के पहले खिलाड़ी बने सत्यप्रकाश गुप्ता, शीतो काई फेडरेशन इंडिया से हासिल किया ब्लैक बेल्ट

छत्तीसगढ़ के पहले खिलाड़ी बने सत्यप्रकाश गुप्ता, शीतो काई फेडरेशन इंडिया से हासिल किया ब्लैक बेल्ट

जशपुर। इंटरनेशनल शीतो काई फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित कराटे बेल्ट ग्रेडिंग कॉम्पिटिशन में जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत कुड़केल खजरी गांव के युवा सत्यप्रकाश गुप्ता ने इतिहास रच दिया। उन्होंने ब्लैक बेल्ट 1st Dan हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य के पहले खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया है।

सत्यप्रकाश गुप्ता कई वर्षों से कराटे से जुड़े हुए हैं और लगातार अभ्यास वर्गों में हिस्सा लेकर प्रशिक्षण भी देते आ रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।
सत्यप्रकाश गुप्ता के साथी बताते हैं कि उनका उद्देश्य पूरे छत्तीसगढ़ में शीतो-र्यू कराटे को फैलाना है, ताकि प्रदेश की माताएँ-बहनें आत्मरक्षा सीख सकें और युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से फिट रह सके। वे लगातार विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को कराटे और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे बच्चे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें।
सत्यप्रकाश गुप्ता की यह उपलब्धि न केवल जशपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement