Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बोतली ग्राम पंचायत की महिलाओं ने नशा मुक्ति के लिए उठाई आवाज। कलेक्टर, एसपी व जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

बोतली ग्राम पंचायत की महिलाओं ने नशा मुक्ति के लिए उठाई आवाज। कलेक्टर, एसपी व जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


कोरबा:- जिले के बोतली ग्राम पंचायत की महिलाओं ने सामाजिक बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की मांग को लेकर जिला पंचायत को पत्र सौंपा, साथ ही कोरबा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौप कर आवशयक कार्यवाही करने कि बात कही। इस पहल ने साबित कर दिया कि जब महिलाएँ समाज सुधार के लिए एकजुट होती हैं, तो बदलाव की राह स्वतः आसान हो जाती है। दरसल ग्राम पंचायत की सैकड़ों महिलाओं ने नशे के खिलाफ अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और एकता का परिचय देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन व रवि रजक सभापति से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि शराब और अन्य नशे की लत ने ग्रामीणों के परिवार, स्वास्थ्य और सामाजिक ताने-बाने को बुरी तरह प्रभावित किया है। महिलाएँ अब अपने गाँव को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की पहल की सराहनीय है, इनकी यह संकल्प समाज को नई दिशा देगा। जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से निश्चित ही ‘नशा मुक्त कोरबा’ का सपना साकार होगा। प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement