त्यौहारी सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट: बांगो थाना प्रभारी ने समितियों व डीजे संचालकों की बैठक ली, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो मे भी ली बैठक
कोरबा। त्यौहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बांगो थाना परिसर में थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने गणेश उत्सव समितियों व डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी समितियों से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, डीजे जप्त किए जाएंगे और इस बार कुर्की की कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनुमति के बिना सड़क पर या कहीं भी भारी मात्रा में तेज आवाज के साथ डीजे बजाना पूरी तरह वर्जित है। बठक के बाद थाना प्रभारी ने ग्रामीण क्षेत्रों का भी भ्रमण कर समितियों से चर्चा की। ग्राम पंचायत पचरा में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और सरपंच उपस्थित रहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि वे कानून का पालन करेंगे और गणेश उत्सव को शांति व सौहार्द के साथ सम्पन्न कराएंगे।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों व अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



0 Comments