Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

स्कूटी पर शराब ले जाते कोतरारोड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिछले छह साल में 16वीं बार अवैध शराब मामले में दबोचा गया है आरोपी

30 अगस्त 2025, रायगढ़*। कोतरारोड़ पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए फिर एक बार खैरपुर निवासी भोला चौधरी गिरफ्तार किया गया है। महज छह साल में यह उसका 16वां मामला है, जब वह अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मिली सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस ने गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर पतरापाली फव्वारा चौक में घेराबंदी कर आरोपी को हिरो डेस्टिनी स्कूटी (क्रमांक CG 13 AY 9706) पर देशी और अंग्रेजी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया।


          पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 27 पाव देशी प्लेन और 5 पाव गोवा व्हिस्की समेत कुल 32 पाव शराब जब्त की, जिसकी कीमत 3 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 25 हजार रुपये की स्कूटी भी जब्त की गई। इस तरह जप्त माल की कुल कीमत 28 हजार रुपये से अधिक है।

           भोला चौधरी पिता मुखदेव चौधरी, उम्र 44 वर्ष, के खिलाफ वर्ष 2021 से अब तक आबकारी एक्ट के 15 मामले दर्ज हैं। शराब प्रकरण में वह पहले भी जेल जा चुका है और जमानत पर छूटते ही फिर से वही धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 363/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

        इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ के निर्देशन पर प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा और आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, संजय कुमार एक्का शामिल रहे। रायगढ़ पुलिस आदतन अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि इलाके में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement