पत्थलगांव | रात मे पत्थलगांव से फुलेता मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक और ट्रक की टक्कर में दीपक लकड़ा और राहुल लकड़ा, निवासी सुंदर दिहारी (अंबिकापुर) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा को बुलाया और घायल युवकों को पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुँचते ही एक और बड़ा संकट एम्बुलेंस के सामने खड़ा हो गया।
अस्पताल के गेट पर ‘प्राइवेट पार्किंग’ का अड्डा – एम्बुलेंस को अंदर जाने में बाधा
108 एम्बुलेंस अस्पताल के सामने पहुंची, लेकिन अस्पताल गेट को कई प्राइवेट गाड़ियों ने पूरी तरह से जाम कर रखा था। कुछ वाहन चालकों के बारे में बताया गया कि वे सामने बने सिनेमाघर में फिल्म देखने गए है , जबकि उनकी गाड़ियाँ गेट के बिल्कुल सामने खड़ी थीं।
परिणामस्वरूप एम्बुलेंस को सड़क पर तिरछा खड़ा करना पड़ा, और गंभीर रूप से घायल मरीजों को वहीं से स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल के भीतर ले जाया गया।
SDOP श्री धुर्वेश जायसवाल और यातायात प्रधान अ.की तेज़ कार्रवाई
घटना की सूचना पर पत्थलगांव SDOP श्री धुर्वेश जायसवाल और यातायात प्रभारी संतोष कुमार को अवगत कराया गया। महज कुछ ही मिनटों में ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की।

0 Comments