रायपुर == भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास आपदा प्रबंधन शिविर आयोजन 29/5 /2025 से 02/06 /2025 तक भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय संस्थान पंचमढ़ी में आयोजित किया जा रहा है राज्य मुख्य आयुक्त छत्तीसगढ़ डॉ.सोमनाथ यादव राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से पहुंचे बच्चों द्वारा आपदा प्रबंधन कार्य विभिन्न प्रकार के साहसिक गतिविधियों व्यक्तित्व विकास सीख रहे हैं जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो रहा है
वसुदेव कुटुंबकम की भावना के साथ समाज राज्य और राष्ट्र की विकास के लिए एक मजबूत नागरिक तैयार करना भारत स्काउट गाइड का एक प्रमुख उद्देश्य है इससे बच्चों के मन में लोगों के प्रति सेवा भाव जागृत होगी तथा देश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करेगी साथ स्काउटिंग को एक नई दिशा प्रदान करने में सक्षम होगी=====डॉ.सोमनाथ यादव



0 Comments