Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सजग कोरबा अभियान के तहत ग्राम पाथा पहुंचे SDOP पंकज ठाकुर, ग्रामीणों को किया जागरूक

सजग कोरबा अभियान के तहत ग्राम पाथा पहुंचे SDOP पंकज ठाकुर, ग्रामीणों को किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में 'सजग कोरबा' अभियान के तहत आज SDOP पंकज ठाकुर ग्राम पाथा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए SDOP ठाकुर ने कहा कि नशे की लत ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध को बढ़ावा देती है, इसलिए गांववासियों को इस दिशा में विशेष रूप से जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि समाज कानून का साथ देगा, तभी अपराध पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जा सकेगी। साइबर अपराध को लेकर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स, ओटीपी मांगने जैसी गतिविधियों से सावधान रहें। एक छोटी सी लापरवाही से आपके बैंक खाते से पैसे गायब हो सकते हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि, जैसे अनजान व्यक्तियों का बार-बार आना-जाना दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि किसी भी संभावित अपराध को समय रहते रोका जा सके। इस कार्यक्रम में SDOP पंकज ठाकुर के साथ बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा और बांगो पुलिस स्टाफ, साथ ही पाथा सरपंच, पंच, उप सरपंच, ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement