सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ी उपरोड़ा में हिन्दू नववर्ष उत्सव का आयोजन, निकाली गई सुंदर झांकी।
हिन्दू नव वर्ष के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, पोड़ी उपरोड़ा में देवी माँ व श्री राम लक्ष्मण सीता क़ा विधि वत पूजा किया गया। यह पूजन महराज नीरज दुबे जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में श्रद्धा और उल्लास के साथ यह उत्सव मनाया गया। पूजन के पश्चात एक भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदियाँ, एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए। इस झांकी का ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। गाँव के प्रत्येक मार्ग पर श्रद्धालु आरती की थाल सजाकर अपने घरों के बाहर खड़े रहे और श्रद्धाभाव से झांकी का दर्शन किया। झांकी में विशेष रूप से ग्राम के सरपंच सहेत्तर सिंह राज उपस्थित रहे।
उत्सव में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति साथ ही मनोरंजक खेल भी हुए।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजेश पाल जी, महिला मंडली प्रमुख हीरा देवी पाण्डेय, शोभा राजपूत, शिवनारायण मरकाम, प्रकाश राजपूत, पुजारी दास सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। पूजन के उपरांत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ‘आरती की थाल सजाओ’, ‘कुर्सी दौड़’ जैसी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रश्मि पाल, विद्या रानी कँवर, लक्ष्मी प्रजापति, छन कुंवर आयम, रेनू तंवर, रत्ना अगरिया, आशना राज, निखिल राज एवं शांति महंत की महत्वपूर्ण सहभागिता रही, कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिवदास महंत जी ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव दास महंत ने कहा की इस तरह के आयोजनों से विद्यालय एवं समाज के बच्चो मे संस्कार आते हैं व अपने धर्म के प्रति जागरूक होते हैं,

0 Comments