Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रेम आर्य निर्विरोध चुने गए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष

मुंगेली// जिले के व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रेम आर्य को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए चुना है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली की बैठक में लिया गया।

प्रेम आर्य का यह चयन निर्विरोध हुआ है, जो उनकी लोकप्रियता और व्यापारिक कौशल को दर्शाता है। मुंगेली चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों, व्यापारियों और इष्टमित्रों में उनके चयन पर खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यापारिक हितों के लिए आगे कार्य करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


प्रेम आर्य का यह चयन मुंगेली जिले के व्यापारिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जिले के व्यापारिक हितों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement