Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा शिक्षा विभाग मे बाबुओ की लापरवाही, सेवा निवृत हेड मास्टर की जला दी सेवा पुस्तिका, सेवा पुस्तिका मे थे कई जरूरी कागजात। बाबुओ के खिलाफ दर्ज करेंगे एफआईआर।

पोड़ी उपरोड़ा शिक्षा विभाग मे बाबुओ की लापरवाही, सेवा निवृत हेड मास्टर की जला दी सेवा पुस्तिका, सेवा पुस्तिका मे थे कई जरूरी कागजात। बाबुओ के खिलाफ दर्ज करेंगे एफआईआर। 

पोड़ी उपरोड़ा शिक्षा विभाग मे बाबुओ की लापरवाही से एक सेवा निवृत प्रधान पाठक की सेवा पुस्तिका गुम हो गई, प्रधान पाठक श्री चंदन सिंह राजपुत जो की कोनकोना से वर्ष 2014 मे सेवा निवृत हुए थे इस दौरान उन्होंने अपने सेवा पुस्तिका मे ओरिजनल कई दस्तावेज भी जमा कर रखे थे, अति आवश्यक पड़ने पर पेंशनधारी श्री चंदन सिंह ने सेवा पुस्तिका की मांग की जहाँ जानकारी मिली की सभी कागजात पेंशन कार्यालय बिलासपुर संभाग मे भेजे जा चूके है वही श्री चंदन सिंह ने बिलासपुर मे मौजूद पेंशन कार्यालय जाकर सेवा पुस्तिका क़ा पता किया तो बताया गया की कोरबा कोषालय उनके सेवा पुस्तिका भेज दिया गया है जहाँ फिर दूसरे दिन श्री चंदन सिंह ने कोरबा कोषालय मे जानकारी ली वहाँ बताया की पोड़ी उपरोड़ा शिक्षा विभाग मे बीइओ के नाम से सेवा पुस्तिका मांग के लिए आवेदन करें वही श्री चंदन सिंह ने पोड़ी शिक्षा विभाग मे सेवा पुस्तिका मांग के लिए आवेदन किया जहाँ मौजूद बाबू ने उक्त आवेदन कोरबा कोषालय मे जमा किया उसके बाद एक हफ्ते तक कोषालय मे मौजूद कर्मचारी सेवा पुस्तिका की खोजबिन करते रहे अंत मे कुछ दक्षिणा लेकर अपना रजिस्टर रिकार्ड देखा जिसमे जानकारी मिली की 2020 मे पोड़ी उपरोड़ा शिक्षा विभाग मे पदस्थ बाबू ने रिसीव लेकर उक्त सेवा पुस्तिका पोड़ी उपरोड़ा लाया था

लेकिन पोड़ी उपरोड़ा शिक्षा विभाग मे ज़ब बाबू से सेवा पुस्तिका की मांग की गई तब उन्होंने गोल मोल जवाब देना शुरू कर दिया वही बताया की विभाग मे पदस्थ अन्य कर्मचारियों के द्वारा सभी दस्तावेज कचरे के साथ जला दिए गए जिसमे सेवा पुस्तिका भी शामिल हो सकते हैं। विभाग के कर्मचारीयों द्वारा पूर्णतः घुमाया जा रहा किसी के पास सेवा पुस्तिका को लेकर स्पष्ट जवाब ही नहीं। वही श्री चंदन सिंह को कचरे के साथ अपना सेवा पुस्तिका जला देने की जानकारी मिलते ही मन से काफी आहत होते हुए नजर आये, क्युकी उनके बहुत ही जरूरी ओरिजनल दस्तावेज थे। अब वे संबंधित बाबू अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मनसा बना ली है। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement