Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पंच (पति)उम्मीदवार की गुंडई वोट ना देने पर आम ग्रामीणों के साथ मारपीट और छेड़खानी

पत्थलगांव – मामला पत्थलगांव थाना के ग्राम पंचायत पाकरगांव के वार्ड क्र 13 का है। जहां एक पंच पति रोहित बेहरा और उनके साथियों द्वारा ग्रामीणों को वोट ना देने पर पूरे वार्ड वासी को अपने कुछ उपद्रवी लोगों के साथ मिलकर मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया गया अब मामला सामने आने पर पुलिस प्रशासन क्या उचित कारवाही करती है । मामला 23 फरवरी का है जो पंच पद हेतु चुनाव के बाद वोट नहीं दिये बोलकर मारपीट किया गया ।


और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के उद्देश्य से गाली गलौज मारपीट कर कपड़ा फाड़ कर घसिटा गया और सर में चोट आँख में चोट हाथ क्रेक और दर्जन भर लोगों को गंभीर चोटे भी आई है। उसके बाद इतना ही नहीं दूसरे दिन 24 फरवरी को भी मारपीट किया गया इसकी शिकायत पत्थलगांव थाना में की गई है देखना है इन गरीबों को न्याय मिलता है कि नहीं ।
आपको बता दे की 1 साल पहले होली में भी इन्हीं परिवार के लोगों को इन दबंगों के द्वारा मारपीट की गई थी लेकिन उस समय छेड़छाड़ नहीं किया गया था तो पीड़िताओं द्वारा राजीनामा हो गया था लेकिन अभी महिलाओं से छेड़छाड़ भी किया गया इसके कारण पीड़िताओं ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही ।

  थाना प्रभारी ने तत्काल मेडिकल कराया और इनका बयान लिया 



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement