Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

नशे की हालात में चरित्र शंका को लेकर पति ने की अपनी ही पत्नी की टांगी से मारकर हत्या*सूचना के चंद घंटों में ही पुलिस ने किया आरोपी पति को गिरफ्तार, भेजा जेल*

बगीचा/  ननका राम पिता ढीढरा राम उम्र 50 वर्ष निवासी चुन्दा पाठ चौकी पंडरा पाठ थाना बगीचा, ने दिनांक 24.02.25 को चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बेटी मृतिका पानवती बाई की शादी 15 वर्ष पहले गांव के ही ललित राम के साथ कराई थी, दोनों के सात बच्चे भी हैं, उसकी बेटी मृतिका पानवती बाई और दामाद ललित राम के बीच चरित्र शंका को लेकर आए दिन वाद विवाद , मारपीट होता रहता था। प्रार्थी के द्वारा कई बार अपनी बेटी व दामाद को इस संबंध में समझाया गया था तथा पूर्व में सामाजिक बैठक भी हुई थी। 


          दिनांक 24.02.25 को सुबह प्रार्थी जब अपने घर में था, उसी दौरान उसकी नतनीन प्रार्थी के घर आई और बताई कि 23.02.25 को रात्रि लगभग 08.00 बजे के लगभग मृतिका पानवती बाई व आरोपी ललित राम के मध्य फिर से चरित्र शंका को लेकर वाद विवाद हो रहा था, कि इसी दौरान शराब के नशे में आरोपी ललित राम के द्वारा गुस्से में आकर घर में रखी टांगी से अपनी पत्नी मृतिका पानवती बाई के गले में हमला कर दिया गया, जिससे मृतिका पानवती बाई की मौके पर ही मौत हो गई। प्रार्थी के द्वारा जब अपनी बेटी मृतिका पानवती बाई के घर में जाकर देखा तो पाया कि उसकी बेटी मृत हालत में पड़ी है, उसके गले में टांगी से चोट का निशान है।

     ➡️ रिपोर्ट पर चौकी पंडरा पाठ में आरोपी ललित राम कोरवा पिता सोमारू राम कोरवा उम्र 38 वर्ष निवासी चुंदा पाठ, चौकी पंडरा पाठ थाना बगीचा जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध बी एन एस की धारा 103 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पंडरापाठ पुलिस के द्वारा सूचना के तुरंत बाद घटना स्थल जाकर शव का पंचनामा कराया गया, साथ ही डॉक्टर के द्वारा मृतिका पानवती बाई के शव का पोस्ट मार्डम कराया गया है।

        आरोपी ललित राम घटना कारीत कर जंगल की तरफ भाग गया था, जिसे पंडरा पाठ पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर हिरासत में ले लिया गया व हत्या हेतु प्रयुक्त टांगी को जप्त किया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी ललित राम से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने तथा अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है ।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement