सम्मति बाई की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों और मतदाताओं का आभार
बिलडेगी: ग्राम पंचायत बिलडेगी में हुए सरपंच पद के चुनाव में सम्मति बाई ने जीत दर्ज की है। उनकी इस विजय पर समर्थकों और मतदाताओं ने खुशी जाहिर की है। जीत के बाद सम्मति बाई ने सभी मतदाताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे ग्रामवासियों की है और वे ग्राम पंचायत के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।ग्रामवासियों और समर्थकों ने जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 Comments