Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोरबा में 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक (DM ) का एक पायलट नें कर दी बेदम पिटाई अपहरण कर बनाया बंधक, सिविल लाइन थाना क़ा मामला।

कोरबा में 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक (DM ) का एक पायलट नें कर दी बेदम पिटाई अपहरण कर बनाया बंधक, सिविल लाइन थाना क़ा मामला।

पीड़ित प्रिंस पांडे कोलकाता का रहने वाला है। वो यहां जय अंबे इमरजेंसी सर्विस रायपुर की ओर से कोरबा में प्रबंधन देखते है। पीड़ित ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के 2 कर्मचारियों से विवाद हुआ था जिसके बाद उन दोनों ने मिलकर उस पर हमला किया और मारपीट की, इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद पीड़ित को उठाकर एम्बुलेंस मे अपने रूम ले गए और वहा भी बेदम पिटाई की व मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और इंजेक्शन देकर बेहोश भी कर दिया था।

दरसल पिछले 9 महीने से वह कोरबा जिले में सेवा दे रहे हैं। कुछ दिन पहले एंबुलेंस चालक मोतीलाल यादव शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह बदतमीजी करने लगा, इस मामले की शिकायत रायपुर मुख्यालय में की गई। इसी तरह ईएमटी पद पर कार्यरत किरण चौहान की भी शिकायत की गई थी। दोनों को कुछ दिनों के लिए काम से रोकने का निर्देश आया। इसके बाद दोनों ने बात करने के बहाने प्रिंस को जिला अस्पताल के 108 कार्यालय मे बुलाया जहाँ दरवाजा बंद कर मोतीलाल ने पीछे से डंडे से हमला कर दिया, जिससे प्रिंस बेहोश हो गए और दोनों आरोपी उन्हें एक निजी एंबुलेंस से कोरकोमा ले गए, जहां फिर से पिटाई की। उनका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया।

आधी रात को होश आने पर प्रिंस ने अपने दोस्त को लोकेशन शेयर कर मदद मांगी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू किया और उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया।

निलंबित करने से नाराज थे दोनों

बताया जा रहा है कि प्रिंस ने आदतन शराबी चालक मोतीलाल यादव को निलंबित कर दिया था जिसके कारण वह नाराज था, इस कार्रवाई से किरण चौहान भी रुष्ट थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर ये वारदात की। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement