Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

Breaking Jashpur Bulletin:- चलती कार में लगी भीषण आग,कार जलकर हुई खाक ,धुआं धुआं हो गया पूरा इलाका , कार में सवार थे ....

ब्रेकिंग जशपुर बुलेटिन।। अभी अभी बड़ी खबर जशपुर जिले के नारायणपुर थाना इलाके से आ रही है। यहां छिटकवाईन आश्रम के समीप चलती स्वीफ्ट  गाड़ी में भीषण आग लग गई । स्वीफ्ट कार में जिला पंचायत एपीओ और उनका परिवार सवार थे ।वे बगीचा से लौट रहे थे तभी चिटकवाइन के पास गाड़ी से धुआं निकलना शुरू हो गया। धुआं निकलते देख कार में सवार सभी कार से बाहर निकल गये लेकिन तब तक स्वीफ्ट कार में बुरी तरह आग लग चुकी थी। कैमरे में कैद तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है आग कितनी भयानक थी । कार  पूरी तरह जल कर खाक हो गया।


मौके पर मौजूद भाजयुमो के कुनकुरी ग्रामीण अध्यक्ष ने बताया कि कार में जिला पंचायत के एपीओ और उनके परिवार के लोग थे ।समय रहते उन्हें कार से बाहर निकाल लिया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मदद से फायर विग्रेड बुलाया गया लेकिन तबतक कार जलकर स्वाहा हो चुकी थी। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement