कटघोरा शहर के डीवाइडर कचरे फेकने के काम आ रहे, वर्षो से अधूरे पड़े हैं नगर पालिका परिषद की निष्क्रियता से नगरवासी निराश, इससे बढ़ रहे दुर्घटना।
कटघोरा नगर पालिका परिषद की निष्क्रियता से अभी तक शहर मे बने डीवाइडर अधूरे पड़े हुए हैं जहाँ शहर कि खूबसुरति विकास और नागरिक सुविधाओं में कमी का कारण बनते रहे हैं। वही शहर में अधूरे बने डिवाइडर न केवल यातायात के लिए खतरनाक होते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ाते हैं। कटघोरा शहर मे बना डीवाईडर महज कचरे फेकने के काम आ रहे,अधूरे डिवाइडर से वाहन चालकों को सड़क पर दिशा समझने में परेशानी होती है। ज्यादातर रात के समय या कम रोशनी में अधूरे डिवाइडर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
शहर मे छवि क़ा असर, शहर सुंदरता पर पड़ रहा प्रभाव।
कटघोरा शहर मे अधूरे विकास कार्य शहर की सुंदरता और प्रशासनिक क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे है इस प्रकार की समस्याएं लोगों को नगर पालिका के प्रति नाराज़ करती हैं और प्रशासन पर सवाल उठाने को मजबूर करती हैं। दरसल शहर मे यातायात व्यवस्था के लिए प्रसासन नें सड़क के बीचो बीच डीवाइडर बनवाये हैं ताकि लोग आवागमन आसानी से कर सकें लेकिन यातायात व्यवस्थित करनें के लिए बनाये डीवाइडर ही दुर्घटना के कारण बन रहे हैं क्युकी इन डीवाइडरों को अधूरा छोड़ दिया गया है. इस मामले मे कटघोरा cmo ज्ञान पुंज कुलमित्र नें बताया कि डीवाइडर के कार्य 2016 से चल रहे हैं वही अब तक पूर्ण नहीं हो सका है, वर्तमान मे cmo नें पूर्ण कराने के लिए राशि स्वीकृत कराई जहाँ कुछ कार्य हुए वही अधूरे कार्य के लिए पुनः स्वीकृति कराने कि बात कही। लेकिन वासियो मे अधूरे डीवाइडर को लेकर काफी नाराजगी देखि जा रहि क्युकी लम्बे समय से यह लोगो के कचड़े फेकने के काम आ रहे क्युकी नगरपालिका परिषद नें डीवाइडरमे मिट्टी नहीं डलवाई, वही नगरवासी भी सुस्त रवैयें से निराश है.

0 Comments