कोरबा जिले मे लगातार अवैध धान जप्ती की कार्यवाही ज़ारी, पोड़ी उपरोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम अमलडीहा मे धान जप्त।
धान खरीदी में अब एक महीने और हैं जहाँ गड़बड़ी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने छापामार कार्रवाई तेज कर दी है. इसके लिए राशन दुकानों में रखे धान के स्टाक पर कार्रवाई की जा रही है. कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम के मार्गदर्शन मे खाद्य, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार अलग-अलग क्षेत्रो मे छापा मारकर धान जब्त किया जा रहा है, इसी तारतम्य मे ग्राम अमलडीहा के व्यापारि महेश यादव के घर 114 बोरी (45.60 क्वि.) धान राजस्व, खाद्य व एग्रीकल्चर टीम द्वारा जब्त किया गया। इस सयुंक्त कार्यवाही मे नायाब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी, खाद्य अधिकारी सरोज उरेती, एसडीओ एग्रीकल्चरल, हल्का पटवारी सयुंक्त टीम की भूमिका रहि। वही नायब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी ने कहा की इसी तरह कार्यवाही ज़ारी रहेगी ताकि पात्र किसान समर्थन मूल्य मे धान बिक्री का लाभ उठा सकें।

0 Comments