धरना प्रदर्शन के बाद भी प्रसासन व वन विभाग किसानों के हित में नहीं कर रही कार्य, ग्रामीणों मे निराशा व हाथियों का तांडव ज़ारी है: वीरेंद्र मरकाम
19 सितंबर 2024 को चोटिया मे ग्रामीणों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमे 8 सूत्रीय मांगे रखी गई थी, जिसमे मुख्य रूप से विकास खंड के 120 गांव मे त्वरित विद्युति करण के कार्य, वन विभाग कि जो लचर व्यवस्था थी जैसे हाथियों की निगरानी नहीं रखना किसानो से अच्छी सवाद नहीं करना मुवावजा प्रकरण कि समस्या और भी विभिन्न समस्याओ कों लेकर प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद स्थानीय प्रसासन ने आश्वासन दिया की व्यवस्था मे सुधार की जाएगी, वही कुछ दिन बाद पहल करते हुए sdm कार्यालय मे बैठक भी रखी गई जहाँ कुछ समस्याओं का निराकरण भी किया गया, लेकिन ऐसे कई समस्या हैं जो अब भी बरकरार हैं जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
हाथी प्रभावित क्षेत्र मे समस्या बनी है वन विभाग निष्क्रिय : समाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र मरकाम
समाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र मरकाम ने कहा की किसानो व ग्रामीणों के हित के लिए बड़ी आंदोलन की गई लेकिन महज आश्वासन ही मिला वही आज भी केंदई रेंज के मातिन सलिहा भाठा क्षेत्र मे हाथियों का झुण्ड मंडरा रहा लेकिन वन विभाग सिर्फ खाना पूर्ति कर रहि वीरेंद्र मरकाम ने कहा की किसानो के हित मे प्रसासन कार्य नहीं कर रहि अभी किसान धान बिक्री मे व्यस्त हैं वही कुछ दिनों बाद फिर किसान बड़ा आंदोलन का रास्ता अपनायेंगे वीरेंद्र ने कहा कि हाथी फ़सल बर्बाद तों कर ही रहे थे अब हाथी रहवासी इलाके मे भी जा रहे हैं घरो का नुकसान कर रहे लेकिन वन विभाग महज खानापूर्ति की निगरानी कर रहि और तों और मुवावजा राशी मे लेटलतीपी करने मे विभाग कोइ कसर नहीं छोड़ रहि। कहा की उक्त बची हुई मांगे पर भी प्रशासन जल्द ही अमल करें व वन विभाग की लचर व्यवस्था कों विभाग सुधारे अन्यथा किसानो कि लड़ाई जारी रहेगी और किसान उग्र आंदोलन पर विवश होंगे।

0 Comments