Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घरजियाबथान 33वीं ओपन चैलेंज वालीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

 पत्थलगांव। पत्थलगांव के ग्राम घरजियाबथान में 1990 से अनवरत आयोजित हो रही वालीबॉल प्रतियोगिता के 33वें ओपन चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारंभ गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे थे। उनके साथ युवा समाजसेवी बबलू तिवारी, नीरज गुप्ता, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव और आरक्षक पदुम भी मौजूद रहे। क्रीड़ा समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर खेल मेले के रूप में मनाई जा रही है। शुभारंभ समारोह में क्रीड़ा समिति का ध्वज मुख्य अतिथियों द्वारा फहराया गया। उद्घाटन मैच कांसाबेल और रघुनाथपुर की टीमों के बीच खेला गया।


मुख्य अतिथि टी आई विनीत पांडे ने 33 वर्षों से हो रही इस प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा ले चुके हैं।इस आयोजन में ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। क्रीड़ा समिति के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय लोगों का समर्थन ही इस प्रतियोगिता को 33 वर्षों से लगातार सफल बना रहा है।आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। यहां से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और खेल को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर ग्राम के सरपंच नंद कुमार कौशिक, बीसीसी बालेश्वर कुजूर, सूदन लकड़ा, नेशनल रेफरी खेमसागर यादव, यदु बेहरा, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, पंकज बेहरा, महेश यादव, सुरेश यादव, डीआर बेहरा, जाकिर, राधेश्याम साहू समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement