रेलवे ठेकेदारों की मनमानी रात भर मिट्टी चोरी, कई पेड़ भी नुकसान हो रहे, वन विभाग साधी चुप्पी, किसके सरक्षण मे चल रहा अवैध काम।
पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मातिन टेटी नदी के किनारे रेलवे के उस पार PC मशीन से रात में ज़मीन खुदाई कर रहे है पीपर कुंडा से 500 मीटर के अंतर्गत में रेलवे ठेकेदार मिट्टी चोरी कर रहे है, मिट्टी की खुदाई करते कई पेड भी बर्बाद कर रहे लेकिन वन विभाग चुप्पी साधी बैठी है।
बता दे कों मातिन क्षेत्र मे रेलवे लाइन सप्लाई का कार्य चल रहा है करोड़ो की लागत से चलने वाली इस कार्य मे स्थानीय प्रसासन के बिना अनुमति मिट्टी की चोरी की जा रहा फारेस्ट एरिया से मिट्टी की चोरी वही दर्जनों पेड़ो का भी नुकसान कर रहे लेकिन वन कर्मि देख कर भी अनदेखा कर रहे, पर्यावरण कों नुकसान पहुँचाना गंभीर अपराध की श्रेणी मे आता है लेकिन प्रसासन के आँख के सामने यह सारा खेल किसकी सरक्षण मे हो रहा यह जांच का विषय है वही ग्राम वासियो ने इसकी घोर निंदा की कहा की जिस तरह से ठेकेदारों की मनमानी चल रहि है यह वन विभाग कर्मचारी के मिलीभगत से हो रहि, खुली तौर पर पर्यावरण कों नुकसान पहुंचाया जा रहा है ग्रामीणो ने अवैध कार्य बंद करने की बात कहते हुए कार्यवाही करने की बात कही।

0 Comments