Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सालिक साय ने कृषक संगोष्ठी में उन्नत कृषकों का किया सम्मान


कांसाबेल-: राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कांसाबेल में कृषक संगोष्ठी एवं कृषक उन्नत योजना से लाभान्वित कृषकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिप सदस्य सालिक साय द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सुशासन की सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित कृषकों को सम्मानित किया गया। सालिक ने कहा कि प्रदेश में खेती-किसानी को बढ़ावा देने, फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना, किसानों के जीवन में खुशहाली ला रही है।

 इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी रबी फसलों जैसे गेहूं, चना और सरसों की खेती के विषय में कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उनके द्वारा कृषकों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी समेत विशिष्ट अतिथि धर्मपाल अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा भूषण वैष्णव ,केशव पाण्डेय ,घनश्याम अग्रवाल, अंशु जैन अरविन्द स्वर्णकार, कमल साय धान मंडी कांसाबेल अध्यक्ष ,गजेंद्र बागे धान मंडी चोंगरिबाहर अध्यक्ष, सत्यनारायण ,लक्ष्मण बंजारा ,त्रिलोचन यादव , कृषि विस्तार अधिकारी राजेंद्र सिंह ,डी के गुप्ता, लक्ष्मण यादव ,राधेश्याम साय भी उपस्थित थे और उन्होंने उपस्थित कृषकजनों को राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के बारे में भी जानकारी दी। श्री सालिक साय के समक्ष उपस्थित कृषकों ने अपनी समस्याओं को भी रखा, जिनका तत्काल समाधान किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement