Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अन्नदाता परेशान, हमाल का काम कर रहे किसान पोड़ी धान खरीदी केंद्र मे महज 4 हमाल के भरोसे 25000 क्विंटल की खरीदी करेगी समिति

 अन्नदाता परेशान, हमाल का काम कर रहे किसान पोड़ी धान खरीदी केंद्र मे महज 4 हमाल के भरोसे 25000 क्विंटल की खरीदी करेगी समिति।



कोरबा जिले मे धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से बढ़ रहि है जहाँ समय समय पर कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रो पर नजर रखी जा रहि है जहाँ से समस्या उत्पन्न हो रहि वहा तुरंत ही निराकरण भी किया जा रहा ताकि किसान अपनी धान सरलता से बिक्री कर सके, लेकिन पोड़ी उपरोड़ा मे किसान परेशान नजर आये जहाँ 25000 क्विंटल का लक्ष्य रखने वाली धान खरीदी केंद्र मे महज 4 हमाल रखे गए, किसानो ने समस्या बताते हुए कहा की पोड़ी उपरोड़ा मे यह समस्या हर साल होती है जिसके कारण किसान खुद ही लेबर लेकर आते हैं और यहां मंडी के सारे कार्य करते हैं किसानो ने बताया ट्रेक्टर से धान उतार कर बारदाना मे भरते हैं उसके बाद खुद ही तौल करते हैं वही तौल करने के बाद कंधे पर उठाकर छल्ली भी लगाते हैं, अब भला किसानो की मजबूरी ही है क्युकी मंडी मे हमाल की कमी है।



खाद्य अधिकारी ने कहा हमाल की राशि शासन स्तर पर कितनी आती है उसकी जानकारी नहीं है समिति अपने हीसाब से हमाल की राशि तय करती है, शासन के द्वारा समिति की व्यवस्था के लिए प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि निर्धारित है जिसने सुतली रंग साफ सफाई अन्य कार्य शामिल हैं वही कहा की धान खरीदी केन्द्रो मे हमाल की कमी नहीं रहनी चाहिए अगर कही ऐसा पाया जाता ह तों निश्चित रूप से व्यवस्था बनाई जायेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement