बांगो सड़क का जल्द ही निर्माण हो वरना युवा कांग्रेस करेगा आंदोलन, बांगो डेम पर्यटक स्थल के साथ साथ 3 से 4 ग्राम पंचायत के बच्चे आना जाना करते हैं पोड़ी स्कुल।
वर्षो से सड़क की दुर्दशा से लोग परेशान हैं उबड़ खाबढ़ रास्ते मे चलना लोगो की नियति बन गई है, दरसल पोड़ी उपरोड़ा से बांगो बांध की ओर जाने वाले मार्ग बनाने मे प्रसासन ध्यान नहीं दे रहा जो की कई वर्षो से खराब है बरसात के दिनों मे तों एक कदम भी चलना मुश्किल हो जाता है वही ठंड व गर्मी के दिनों मे धूल डस्ट से परेशान हैं इस मार्ग पर कई सैलानीयों का आना जाना लगा रहता है, इस मार्ग पर प्रसिद्ध बांगो दाई मंदिर भी है वही महा शिवरात्रि के पर्व पर भी शिव मंदिर पर भक्तो की भीड़ लगती है मेला भी लगता है जिसमे लाखों की संख्या मे लोग दूर दराज से आते है वही तीन से चार ग्राम पंचायत के बच्चे पोड़ी उपरोड़ा स्कुल जाते हैं, ग्रामीण इन तमाम समस्याओं से जूझ रहे लेकिन प्रसासन ने सड़क निर्माण कों लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, पूर्व मे शिव मंदिर से कुछ दूर तक सड़क निर्माण कराया था लेकिन उसके बाद सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया वही लम्बे से ग्रामीणों ने मांग की थी लेकिन अब तक सुधार कार्य नहीं कराया जा सका।
मंत्री व बड़े अधिकारी अन्य मार्ग से जाते हैं बांगो बाँध, खराब सड़क कों करते हैं अनदेखा
जिले के बड़े अधिकारी या किसी बड़े नेताओं कों बांगो बांध जाना हो तों वे गुरसीया से होते हुए बांगो बांध तक पहुंच जाते हैं क्युकी उन्हें भी पता है की पोड़ी से बांध जाने वाली शार्ट कट मार्ग पूरी तरह तबाह हो चुकी है वींआईपी वाहन इस मार्ग से नहीं जा सकती जिसके कारण vip अधिकारी घूम कर जाना पसंद करते हैं।
युवा कांग्रेस ने दि आंदोलन की चेतावनी, दिया एसडीएम कों ज्ञापन
सारे समस्याओं कों देखते हुए युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने sdm पोड़ी उपरोड़ा कों एक ज्ञापन सौपा कहा की इसके पूर्व भी कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक निर्माण नहीं कराया जा सका है वही कहा की ठंड के सीजन मे ही प्रसासन कोई ठोस कदम उठाये और इस सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करे ताकि लोगो कों आने जाने मे परेशानिया का सामना न करना पड़े, अगर जल्द ही प्रसासन के तरफ से कुछ आश्वासन नहीं मिलता है तों युवा कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी जरूरत पड़े तों नेशनल हाइवे पर चक्का जाम भी करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रसासन की होगी।

0 Comments