Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आज मुंगेली में

 मुंगेली//मुंगेली व्यापार मेला के चौथे दिन आज शुक्रवार को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवियों की भागीदारी होगी, जिनमें बनारस के हास्य सम्राट डॉ. अनिल चौबे, शुजालपुर से हास्य व्यंग्य कवि गोविंद राठी और इटावा से वर्तमान में वीररस के सर्वाधिक लोकप्रिय कवि राम भदावर शामिल हैं।




इसके अलावा, लखनऊ से श्रृंगार की मधुर कवयित्री साक्षी तिवारी, मुंगेली जिले के कवि देवेन्द्र परिहार और कवर्धा से हास्य कवि वीरेन्द्र चंद्राकर भी अपनी कविताओं से समा बांधेंगे। इस कवि सम्मेलन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement