राखड़ से भरी ट्रेलर पलटी, ट्रेलर तों मालिक ले गए लेकिन राख़ड़ छोड़ गए, राख़ड़ युक्त धूल खा रहे पोड़ी निवासी, छात्रों के ड्रेस भी हो रहे गंदे।
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
कोरबा जिले मे राखड़ परिवहन के नियमों की अवहेलना करते हुए किस तरह वाहन मालिक धड़ल्ले से सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं आप स्वयं देख सकते हैं, ना इन्हे प्रसासन का खौफ न आमजनताओ के स्वास्थ्य की फिकर।
दरसल कुछ दिनों पहले दर्री राख़ड़ डेम से राख़ड़ लोड कर तनेरा जा रहि ट्रेलर पोड़ी उपरोड़ा के काफी हॉउस मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई, पलटने से वाहन मे भरी राख़ड़ पूरी तरह से सड़को पर फ़ैल गई, वही ट्रेलर मालिक ने अपना वाहन तों उठा लिया लेकिन ट्रेलर मे भरी राख़ड़ कों वही छोड़ गए, अब छूटे हुए राख़ड़ सड़को पर फ़ैलकर आने जाने वाले लोगो की आँखो मे घुस रहे हैं वही रोजाना बच्चों के ड्रेस भी हवा चलने से खराब हो रहे हैं, लेकिन वाहन मालिक की मनमानी तों देखिये उस कम्पनी की रोजाना दर्जनों वाहने nh130 पर चल रहि है लेकिन पोड़ी उपरोड़ा मे पड़े राखड़ कों उठाने कों जहमत नहीं कर रहे हैं।
वही मामले मे पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम श्री भरद्वाज ने तुरंत ही बांगो थाना से वाहन मालिक का पता कर राख़ड़ उठवाने की बात कही, कहा की राखड़ परिवहन मे प्रसासन ने आवशयक दिशा निर्देश रखे हैं लेकिन नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनो पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी। पलटी हुई वाहन कम्पनी के दर्जनों वाहन इस सड़क पर चलने की जानकारी बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया कों दी गई उन्होंने कहा की पोड़ी उपरोड़ा काफी हाउस के पास सड़को पर बिखरे राख़ड़ कों वाहन मालिक का पता कर जल्द ही सफाई करवाई जाएगी, ताकि आमजनताओ कों परेशानी ना उठाना पड़े।

0 Comments