मितानिन दिवस पर विजय दुबे ने मितानिनो कों उपहार दिए: कहा मितानिन गर्भवती महिलाओ के सहयोग के लिए हमेसा तत्पर रहती हैं।
जनपद सदस्य विजय दुबे द्वारा मितानिन दिवस के उपलक्ष्य मे पोड़ी उपरोड़ा तानाखार क्षेत्र के मितानिनो से मुलाक़ात की साथ ही उनके द्वारा किये जा रहे कार्य कों लेकर उनके संघर्ष और मेहनत की सराहना की वही मितानिनों को उपहार भी दिए निश्चित ही यह एक प्रेरणादायक पहल है। श्री दुबे ने कहा की मितानिनें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं और उनकी सेवाओं को सम्मानित करने का यह एक सराहनीय प्रयास है मितानिन गर्भवती महिलाओ के सहयोग के लिए हमेसा ततपर रहती हैं, ऐसे आयोजन से न केवल उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो सकता है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान को भी बढ़ाता है। मितानिन दिवस के दौरान आमतौर पर उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता दी जाती है। इस तरह के आयोजनों से न केवल मितानिनों का हौसला बढ़ता है, बल्कि उनके कार्य की अहमियत को भी समाज में रेखांकित किया जाता है।

0 Comments