आयुषमान कार्ड मे भर्ती मरीज खरीद रहे बाहर से दवाई, आयुषमान योजना से पोड़ी उपरोड़ा मे किसी मेडिकल दुकान कों नहीं किया गया है अधिकृत
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
दरअसल पोड़ी उपरोड़ा समुदाइक स्वास्थ्य केंद्र मे आयुष्मान के तहत अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अस्पताल मे कुछ दवाएं उपलब्ध न होने की स्थिति में दवा मेडिकल दुकान से खरीदना पड़ता है, वही पोड़ी उपरोड़ा मे किसी भी मेडिकल दुकान कों आयुष्मान से रजिस्टर नहीं किया गया है जिससे मरीजो कों नगद राशि देकर दवाई खरीदनी पड़ती है, आयुष्मान योजना के तहत इसके लाभार्थी को इलाज में पांच लाख रुपये तक का सहयोग मिलता है। जिनके पास आयुष्मान योजना का कार्ड है वे किसी भी अस्पताल में पैकेज के अनुसार नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं। लेकिन पोड़ी उपरोड़ा मे ऐसा नहीं है हालांकि अस्पताल की दवाइयां व बिस्तर चार्ज आयुष्मान कार्ड की राशि से कटेंगे लेकिन जो दवाइयां अस्पताल मे नहीं हैं उन्हें मेडिकल से खरीदना पड़ रहा है।
कुछ वर्ष पूर्व थी मेडिकल पंजीकृत, वर्तमान मे नहीं। आदिवासी व अत्यंत गरीब वर्ग के मरीजों कों नगद देकर दवाई खरीदने मे होती है दिक्क़तें।
आपको बता दे की आयुष्मान योजना मे मेडिकल दुकानों के पंजीकृत होने से मरीज भी आसानी से निशुल्क दवाई ले सकेंगे, वही उन्हें नगद राशि भी नहीं देनी पड़ेगी चुकी वर्तमान मे आयुषमान कार्ड धारी अस्पताल से प्राप्त दवाई व भर्ती चार्ज तो कार्ड से निशुल्क लाभ ले रहे हैं लेकिन ज़ब बात अस्पताल मे कुछ दवाई उपलब्ध नहीं रहने की बात हो तो मरीज राशि देकर दवाई लाते हैं जिससे कार्ड का लाभ मेडिकल के दवाई मे नहीं मिल पा रहा। जबकि ज्यादातर जगहों में अस्पताल में जो दवा उपलब्ध न हो उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कुछ स्थानीय दवाई दुकान को अधिकृत किया जाता है वही अगर स्थानीय मेडिकल दुकान आयुष्मान योजना से पंजीकृत होता तो मरीज भी निशुल्क दवाइया प्राप्त कर पाते, लेकिन पोड़ी उपरोड़ा मे किसी मेडिकल कों अधिकृत नहीं किया गया, जिसके कारण मरीज दवाइयो के पैसे नगद दे रहे हैं।

0 Comments