Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पीएचइ इंजिनियर गायब मनमानी ढंग से डाली जा रहि पाईप, 6 फिट की गहराई की जगह 3 फिट मे ही डाली जा रहि

 पीएचइ इंजिनियर गायब मनमानी ढंग से डाली जा रहि पाईप, 6 फिट की गहराई की जगह 3 फिट मे ही डाली जा रहि

रिपोर्ट :- नानक राजपुत 



जल जीवन मिशन के तहत पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड मे पाइपलाइन डालने के दौरान गहराई के नियमों की अवहेलना हो रही है नेशनल हाइवे 130 मे फोर लाइन निर्माण के समय मे यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। दरसल जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल की आपूर्ति करना है, लेकिन इसके लिए काम की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।



कोरबा जिले मे नेशनल व स्टेट हाइवे से लगे पाईप डालने का कार्य जोरो पर है जल जीवन मिशन के तहत यह कार्य प्रत्येक ग्रामो मे जल आपूर्ति कों लेकर कराया जा रहा, लेकिन प्रसासन के निर्धारित नियमों कों दरकिनार करते हुए जमकर लापरवाही बरती जा रहि है। एक तों नेशनल हाइवे के सेंटर पॉइंट से 15 मीटर की दुरी नहीं रखी जा रहि वही दूसरा गहराई कों लेकर उचित मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा जबकि 1.900 मीटर लगभग 6 फिट गहराई शासन ने निर्धारित की है लेकिन उस अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा, पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड मे नेशनल हाइवे 130 ग्राम बरौदखार के समीप ठेकेदारों ने बिना इंजिनियर के उपस्थिति मे धड़ल्ले से नियम व मापदंड कों दरकिनार करते हुए 3 फिट मे ही पाईप डाले जा रहे हैं। मामले मे कार्य कराने वाले सुपरवाइजर से बात की गई लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई, वही इस तरह के कार्य से पीएचइ विभाग के अधिकारीयों के कार्य शैली संदेहॉस्पद साबित हो रहि जल्दबाजी कर ठेकेदार कम गड्ढे मे ही पाईप डालकर लीपापोती कर रहे हैं वही प्रसासन व विभाग चुप्पी साधी बैठी हुई है।

गहराई नहीं, फोर लाइन सड़क निर्माण मे हो सकती है बाधा

आने वाले समय मे कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर फोरलेन वाली सड़क बनेंगी लेकिन सड़क से लगे कम गहराई कर गड्ढे खोदकर पाइप डाले जा रहे हैं, तो यह निश्चित रूप से यातायात और सड़क सुरक्षा में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इस तरह के कार्यों से कई समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, अगर गड्ढों को गहराई नहीं दी गई तों निर्माण मे पुनः पाईप निकलने की क्रिया की जा सकती है वही अगर पाइपलाइन डालने का काम मे लापरवाही की गई तों आने वाले समय मे फोर लेन निर्माण कार्य में देरी हो सकती है, और सड़कों की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement