Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

शक्ति केंद्र पोड़ी उपरोड़ा के 5 बूथों मे बूथ अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ, वही नए चेहरे भी सामने आये।

 शक्ति केंद्र पोड़ी उपरोड़ा के 5 बूथों मे बूथ अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ, वही नए चेहरे भी सामने आये।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत



भाजपा अपने संगठनात्मक गतिविधि कों मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ मे संगठन का चुनाव करवा रहि है इसके लिए बूथ अध्यक्ष स्तर पर शुरुआत की जा रहि है, पोड़ी उपरोड़ा शक्ति केंद्र के बरपाली, पोड़ी उपरोड़ा व कोनकोना के 5 बूथ पर आज भाजपा के बूथ अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न किया गया, वही चुनाव मे कुछ नए चेहरे भी सामने आये, बूथ अध्यक्ष मे चुनाव प्रभारी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी मनोज डिक्सेना, चुनाव सहयोगी शिवशंकर उइके, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमला किंडो, महिला मोर्चा महामंत्री शोभा राजपुत रहे।



 बात करे बरपाली बूथ की तों बूथ क्रमांक 126 मे अजय अपनी जिम्मेदारीयों के साथ पुनः अध्यक्ष चुने गए एवं बचे 4 बूथों पर नए चेहरे शामिल हुए जिसमे पोड़ी उपरोड़ा बूथ क्रमांक 127 मे पुजारी दास व बूथ क्रमांक 128 मे संध्या पाठक बूथ अध्यक्ष चुनी गई, वही कोनकोना मे बूथ 129 मे गोविन्दा व 130 मे वीरेंद्र कवर अध्यक्ष बने, आज के इस चुनाव मे सर्वसहमति से सम्पन्न हुआ वही सभी नए अध्यक्ष ने पार्टी मे संगठित कार्यकर्त्ता व जनताओं के प्रति अपने कर्तव्यों कों बेहतर ढंग से निर्वहन करने की बात कही। दरसल बूथ अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न होना संगठनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण चरण होता है। यह प्रक्रिया आम तौर पर राजनीतिक दल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए की जाती है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement