मुफ्त बालू व मिक्चर मशीन देना चुनावी जुमला, चुनाव नजदीक आते ही जनताओं कों लुभा रहे: अंकित पाल (युवा कांग्रेस )। समाज मे कार्य करते 16 वर्ष हो गए जनता अपने चहेते नेता का चुनाव जरूर करेगी। विजय दुबे ( जनपद सदस्य )
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
चुनाव नजदीक आते ही नेताओं मे आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जनता को लुभाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। हर नेता अपनी छवि बेहतर बनाने और अधिक से अधिक वोट बटोरने की कोशिश करते ही है। जनता को आकर्षित करने के लिए नेता नई नई नीति की घोषणा करते हैं, चाहे वह साधन जिस भी तरिके से हो। लेकिन इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो जाता है, जहां विपक्ष दूसरे पर वादाखिलाफी और झूठे वादों जैसे अन्य मुद्दों को लेकर निशाना साधते हैं।
हाल ही में पोड़ी उपरोड़ा जनपद सदस्य विजय दुबे ने प्रत्येक आवास हितग्राहियों को एक ट्रिप बालू मुफ्त देने की बात कही, जस पर आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह पाल ने कहा कि विजय दुबे मुफ्त की रेवड़ी बांटना बंद करें, आज उनको जनपद सदस्य बने 5 साल हो गए है, पूरे पांच साल उनको हितग्राहियों की याद नहीं आई, आज जब फिर से चुनाव आया है तब वो मुफ्त बालू दे रहे है, चुनाव को देखते हुए क्षेत्र की भोली भाली जनता को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। अंकित सिंह नवजवान जनप्रतिनिधि के रूप मे उभरते नेता है
आवास के लिए बालू मुफ्त देना पुण्य कार्य है, क्षेत्र मे बतौर समाजिक कार्यकर्ता के रूपये मे 16 वर्ष काम किया जानता जानती है उनका जनप्रतिनिधि किसे चुनना है: विजय दुबे ( जनपद सदस्य )
वर्तमान जनपद सदस्य विजय दुबे ने अंकित द्वारा लगा रहे आरोप पर तंज कस्ते हुए कहा की जनपद सदस्य के कार्यकाल महज 5 वर्ष हुए हैं लेकिन जनताओं के बीच समंजस्य उनका 16 वर्षो से है बालू देना चुनावी जुमला नहीं बल्कि गरीब तबके के ग्रामीणों के लिए सुविधा है, जिसे सही नजरिये से देखें तब इसकी प्राथमिकता समझ आएगी। यही नहीं हर समाजिक कार्य जैसे शादी, शष्ठी, दशगात्र जैसे कार्यो मे उनके द्वारा मुफ्त पानी टेंकर जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहायता राशि भी दी जाती। अपने कुशल अनुभव के साथ चुनावी मैदान पर हैं, समय पर स्पष्ट हो ही जायेगा।
चुनाव के दौरान आरोप प्रत्यारोप एक चुनावी परम्परा है जिसमे पक्ष विपक्ष एक दुसरो पर आरोप लगाते हैं यह प्रक्रिया अक्सर चुनावी माहौल को गरम बनाती है, फिलहाल इस दौर मे बाजी कौन मारेगा यह आने वाला वक्त बताएगा.

0 Comments