Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

धान खरीदी शुरू होते ही एक्शन मोड मे पोड़ी उपरोड़ा राजस्व विभाग, 120 बोरी धान व 90 बोरी चार गुठली जप्त।

 धान खरीदी शुरू होते ही एक्शन मोड मे पोड़ी उपरोड़ा राजस्व विभाग, 120 बोरी अवैध धान व 90 बोरी चार गुठली जप्त।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत



छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही धान की कालाबाजारी करने वाले बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं जो की किसानो का धान खरीदकर दूसरे के खातो मे खपाने के लिए अभी से धान का स्टॉक करना शुरू कर दिये है, जिसे देखते हुए कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर आज एक व्यापारी के गोदाम मे कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर एसडीएम टी आर भरद्वाज के मार्गदर्शन मे खाद्य अधिकारी सरोज उरेटी व टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है खाद्य अधिकारी ने बताया की आज झीनपुरी मे व्यापारि रामदत्त पाण्डेय पिता रिचन पाण्डेय के यहां 48 क्विंटल (120 ) बोरी अवैध धान व 36 क्विंटल ( 90 बोरी ) चार गुठली जप्त किया गया।



आपको बता दें कि पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड सरगुजा व कोरिया जिले के सीमा से लगे होने के कारण पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड में बाहरी धान खपाए जाने के मामले आते ही रहते हैं। हांलाकि ऐसे लोगो पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन भी पूरी तैयारी करता है । इस बार जिला प्रशासन ने सीमाओं से लगे इलाको को चिन्हित करके कई बैरियर भी लगाए हैं जहाँ कर्मचारियों को यहां तैनात किया गया है जो 24 घण्टे कालाबाजारियों पर नजर रखे हुए हैं। 


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement