आईपीएल की तर्ज पर सलिहा भाठा मे क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारम्भ, कुल 10 टीम ने लिया हिस्सा, मुख्य अतिथि रहे पूर्व जनपद सदस्य वीरेंद्र मरकाम सरपंच सोभरन सिंह।
ग्राम सालिहाभाटा मे कल दिनांक 18/11/24 को cris heero कप प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया जिसमे खिलाड़ियों की नीलामी के बाद 10 टीमों ने भाग लिया हैँ, क्रिकेट की सुरुवात वीरेंद्र मरकाम ने फीता काटकर की वही सरपंच शोभरण सिंह ने सभी खिलाड़ियों कों इस आयोजन की हार्दिक शुभकामनायें दिए।
वीरेंद्र ने कहा की क्रिकेट खेल जगत का बहुत महत्वपूर्ण खेल मे से एक है जिसे खेलना बहुत ही आसान भी है बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी इस खेल का आनंद ले सकते हैं वही खेल से मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास का भी उत्थान होता है सलिहा भाठा मे आईपीएल की तर्ज पर पहली बार क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रो मे इस तरह का आयोजन वाकई अपने आप मे गौरव की बात है वही इस आयोजन से खिलाड़ियों मे हर्ष व्याप्त है।


0 Comments