Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोंडी उपरोड़ा के आरईएस SDO राजेश गुप्ता का हुआ तबादला.. गजेंद्र सिंह राठौर संभालेंगे फिर से जवाबदारी।

 पोंडी उपरोड़ा के आरईएस SDO राजेश गुप्ता का हुआ तबादला.. गजेंद्र सिंह राठौर संभालेंगे फिर से जवाबदारी।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत


छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय के द्वारा देर रात थोक में तबादले किए गए। इस तबादला से कोरबा जिले में पदस्थ अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं। कुल 86 अधिकारियों का तबादला किया गया है, इसमें कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ आरईएस एसडीओ राजेश कुमार गुप्ता भी स्थानांतरित किए गए हैं। उनके स्थान पर गजेंद्र सिंह राठौर की फिर से वापसी पोड़ी में हुई है। इसी तरह कोरबा में पदस्थ यामिनी देवांगन का भी तबादला कर दिया गया है।

पोड़ी में पदस्थ एसडीओ राजेश कुमार गुप्ता का पोड़ी उपरोड़ा मे लगभग 1 साल का कार्यकाल रहा, वर्तमान मे उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई हालांकि निर्माण भुगतान कों लेकर जनप्रतिनिधि व ठेकेदारों मे कुछ नाराजगी जरूर रहि लेकिन अपने कार्यकाल तक जिम्मेदारी के साथ अपने काम कों निभाया वही उनके स्थान पर गजेंद्र सिंह को फिर से पोड़ी पदस्थ किया गया है। वह पहले भी यहां पदस्थ रह चुके हैं, उनकी वापसी से निश्चित ही RES के थमे कार्यों को गति मिलेगी।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement