विजयावेस्ट कोल खदान प्रबंधक कि मनमानी, आदेश के बावजूद धूल खा रहि सड़को पर पानी का छिड़काव नहीं, ग्रामीण परेशान।
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के अन्तिम छोर मे स्थित विजय वेस्ट कोल खदान लोगो के लिए परेशानीयों का सबब बन बैठा है, खदान ज़ब से खुली है तब से इस क्षेत्र के ग्रामीण धूल खा रहे है और दूषित पानी पी रहे है इसके बावजूद खदान प्रबंधक स्थाई रूप से समाधान निकाल पाने मे असमर्थ है, जबकि ग्रामीणों ने आंदोलन का रुख भी अपनाया विरोध प्रदर्शन के बाद कुछ दिन प्रबंधक ग्रामीणों के लिए पेय जल व पानी का छिड़काव करता वही समय बीतने के बाद फिर से वही लापरवाही करते हुए जहरीले धूल खाने कों छोड़ देता, उस क्षेत्र के ग्रामीण कैसे जीवन जी रहे वही समझ सकते हैं।
वर्तमान मे पुनः समस्या आन पड़ी भारी मात्रा मे सड़को पर जहर नुमा धूल उड़ रहा जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने sdm पोड़ी उपरोड़ा से कि थी जहाँ sdm श्री भारद्वाज ने तुरंत ही विजय वेस्ट कोल खदान कों आदेश जारी करते हुए सड़क पर पानी का छिड़काव करने साथ ही अधूरे सड़क निर्माण कों जल्द से जल्द पूर्ण कि बात कही, दरसल secl के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा एक वक़्त ऐसा था ज़ब निर्माण कि गति काफी तेज थी जहाँ लोगो ने उम्मीद जताया था कों अब उन्हें धूल डस्ट से भरी जीवन से हमेसा के लिए मुक्ति मिल जाएगी लेकिन उनकी उमीदो पर कम्पनी ने पानी फेर दिया क्युकी समस्या तों जस कि तस है वही क्षेत्र के सड़क निर्माण विकास कार्य भगवान भरोसे बन कर रहा गया।
दिवाली मे प्रत्येक घरों कि सफाई हो रहि लेकिन ग्राम बीजाडांड मे पोताई कि गई घर धूल से धूमिल हो रहि।
विजय वेस्ट से बीजाडांड तक का सड़क इतना खराब है कि लोग धूल के कारण नजर नहीं आते, वही ग्राम तनेरा से गिट्टी परिवहन मे चलने वाले ट्रेलर 24 घंटे चलते हैं जहाँ बाईक सवारो व राहगीरों कों उड़ने वाले धूल के कारण काफ़ी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, दीपावली त्यौहार आने वाली है जहां बीजाडांड के ग्रामीण घरो का रंगाई पोताई करवा रहे हैं लेकिन खदान मे चलने वाले वाहन धूल उड़ा कर घर कि लिपाई पोताई बर्बाद कर रहे हैं वही सड़क किनारे ही आंगनबाड़ी व स्कुल के बच्चे हैं जो धूल डस्ट के वजह से खेल भी नहीं पाते, यूँ कहे तों वेस्ट खदान प्रबंधक कि मनमानी चरम पर है जो आम लोगो कि परवाह न करते हुए आम जन जीवन कों तहस नहस कर रहा है।

0 Comments