पत्नी का इलाज करवाने 15 दिनों के लिए रायपुर गया उस बीच एक व्यक्ति बाउंड्री तोड़ खड़ा कर दिया मकान, बांकीमोंगरा थाना मे हुई शिकायत।
बाकि मोंगरा के रशियन हस्टल निवासी संदीप जॉन ने बाकि मोंगरा थाना मे शिकायत दर्ज कराई शिकायत मे बताया कि पदुम यादव के द्वारा उनका बाउंड्री तोड़कर मकान बना दिया गया, उक्त जमीन का खसरा नंबर 521 रकबा 0.405 कि भूमि लगभग एक एकड़ कि जमीन है जिसके चारो तरफ संदीप जॉन के पिता ने बाउंड्री से घेरवा लिया था वही पिता के देहांत के बाद संदीप व उनके परिजनो का पिछले 40 वर्षो से उस जमीन मे काबिज है संदीप जॉन ने बताया कि अपनी पत्नी का इलाज करवाने 15 दिनों के लिए रायपुर गया हुआ था उसी बीच पदुम यादव ने बाउंड्री तोड़कर मकान बना दिया, वही मकान बनवाने के बाद उक्त जमीन कों बिक्री करने कि मनसा भी थी, रायपुर से आने के बाद संदीप ने अपने भूमि मे पदुम द्वारा बाउंड्री तोड़ मकान बनवाने का विरोध किया वही पदुम ने गलती स्वीकार करते हुए जल्द ही टूटे हुए बाउंड्री का निर्माण कर उक्त भूमि कों संदीप कों दोबारा सौपने कि बात कही थी लेकिन सहमति के बाद भी पदुम यादव के द्वारा जमीन नहीं छोड़ी जा रही जिसकी शिकायत संदीप ने बाकि मोंगरा थाना मे कि शिकायत मे प्रार्थी ने उचित जांच कर वैधानिक कर्यवाही करने कि बात कही।

0 Comments