Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

शोकाकुल परिवार से मिले विधायक गोमती साय, बंधाया ढांढस

 शोकाकुल परिवार से मिले विधायक गोमती साय, बंधाया ढांढस




विगत दिनों  पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलडेगी में हुई असामयिक मृत्यु के गमगीन परिवार से मिलने क्षेत्रीय विधायक गोमती साय पहुंचे। गोमती साय ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ है।


विगत 14 सितम्बर को गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बिलडेगी गांव के निवासी युवक प्रतीक यादव की मौत हो गई थी। मृतक युवक के पिता योगेश यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में विवेक एवं धैर्य बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करे।

इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त किये।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement