कोरबा / कटघोरा:- कटघोरा व यातायात पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओ द्वारा दुपहिया वाहन के उपयोग करने को लेकर आज विभिन्न स्कूलों मे बच्चो को समझाइस दी गई, वही कहा कि स्कुल मे या अभिभावकों के साथ स्कुल आये अन्यथा चार पहिया स्कुल वाहन मे छात्र अपने स्कुल से आना जाना करें अन्यथा वाहन जप्त करते हुए अभिभावकों पर क़ानूनि कार्यवाही कि जा सकती है, कटघोरा शहर मे नाबालिग वाहन चालकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रहि जिससे घटनायें होने कि संभावना बढ़ने लगी है, जबकि नाबालिक बच्चे खासकर स्कूली बच्चों के द्वारा दुपहिया वाहन चला कर स्कूल जाने और आने पर रोक के संबंध में अनेकों बार हिदायत दी जा चुकी है उसके बाद भी आदत में सुधार नहीं किया जा रहा जहाँ अभिभावको कि लापरवाही का नतीजा स्कूली बच्चे व आमजन भुगतते हैं, वही दुर्घटना व पर लगाम व बच्चों कि सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, एडिशनल एसपी नेहा वर्मा व sdop पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन मे कटघोरा थाना प्रभारी धरमनारायण तिवारी व एएसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई बाल कृष्ण पांडे, प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, गोपाल यादव व यातायात पुलिस द्वारा कटघोरा के स्वामी आत्मानंदन स्कुल पर स्कूली बच्चों को वाहन का उपयोग नहीं करने कि समझाइस दी गई पुलिस ने छात्राओ से कहा कि नाबालिक अवस्था मे वाहन का उपयोग किये जाने पर वाहन जप्ती कर अभिभावको पर कानूनी कार्यवाही कि जाएगी।

0 Comments