Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बांगो थाना से 1 स्थाई व 5 गिरफ्तारी वारंटी तामिल, न्यायालय में किया गया पेश



पोड़ी उपरोड़ा :- कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिला कोरबा अन्तर्गत स्थाई वारंटियों के अधिक से अधिक तामिली एवं धर-पकड़ हेतु सभी थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया व टीम ने सघन अभियान के अन्तर्गत 1 स्थाई वारंटियों व 5 गिरफ्तारी वारंटी तामील किया गए। तामिल किए गए स्थाई वारंटि वर्ष 2015-16 कि वही गिरफ्तारी वारंटी 2021-22 कि है जो थाना मे अपराध पंजीबद्ध व विचाराधीन थे और लम्बे समय से फरार चल रहे थे। फरार आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लुक-छिप कर पुलिस को चकमा दे रहे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर डॉक्टरी मुलाहिजा पश्चात संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement