लंबी सेवा के बाद पोड़ी उपरोड़ा तहसील के बाबू संतोष जायसवाल को दी गई भावुक विदाई
पोड़ी उपरोड़ा :- तहसील भाठा निवासी संतोष जायसवाल पिता घासीराम ने 26 वर्ष 10 माह 12 दिन की लंबी और सफल सरकारी सेवा के बाद 31 जुलाई 2025 को पोंडी उपरोड़ा तहसील से सेवानिवृत्ति ली। इस अवसर पर 12 अगस्त दिन मंगलवार को तहसील कार्यालय परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी, तहसीलदार, पटवारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
दरसल श्री जायसवाल की प्रथम नियुक्ति 17 सितंबर 1998 को जिला कार्यालय कोरबा में हुई थी, जहां उन्होंने 9 जनवरी 2003 तक सेवाएं दीं। इसके बाद 10 जनवरी 2003 को उनका स्थानांतरण कोरबा तहसील में हुआ। लगभग 13 वर्ष तक कोरबा तहसील में सेवा देने के उपरांत, 30 जुलाई 2016 को उन्हें पोंडी उपरोड़ा तहसील में पदस्थ किया गया, जहां उन्होंने 31 जुलाई 2025 तक अपनी जिम्मेदारियां निष्ठा और ईमानदारी से निभाईं।
विदाई समारोह में तहसीलदार एवं स्टॉफ ने श्री जायसवाल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी लंबे समय की सेवाएं विभाग के लिए अमूल्य रही हैं। उनके अनुभव और कार्य के प्रति समर्पण ने हमेशा विभाग को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा, "हालांकि नियम के अनुसार सेवा समाप्ति हुई है, लेकिन विभाग उनकी कमी को जरूर महसूस करेगा।" इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे अपने जीवन का शेष समय परिवार के साथ सुखमय व स्वास्थ्यपूर्ण तरीके से व्यतीत करेंगे। कार्यक्रम के अंत में साथियों ने स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।


0 Comments