पत्थलगांव / कदम घाट से इंजको के NH 43 मे बीचो बीच बना डिवाइडर आवारा पशुओं के लिए मौत का रोड बन गया है। आपको बता दे कि हाल ही मे जांजगीर चापा मे एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने 19
गायों को रोँद दिया जिससे मौके मे ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी थी।
Bti चौक के आसपास आवारा पशु जो कि गलती से रोड के अंदर घूस जाते हैँ फिर दूसरे साइड पार नहीं हो पाते जिससे रात के वक्त तेज रफ़्तार वाले गाड़ियों को अँधेरे मे जानवर दिखाई नहीं देते तथा वाहन से टकरा कर उनकी दर्दनाक मृत्यु हो जा रही है... प्रत्यक्ष दर्शीयो तथा वहां के रहवासियों का कहना है कि हर 3-4 दिन के अंतराल मे एक जानवर इसका शिकार हो रहा है... आपको बता दें कि रोड के बीच मे करोड़ो खर्च करके रोड लैंप लगाया गया है लेकिन 1 साल से सिर्फ शो पीस बना हुआ है। अब तो कलेक्टर ने भी आवारा पशुओ को रोड से हटाने हेतु आदेशित कर दिया है. शाषण को चाहिए कि आवारा पशुओं को सड़क से हटवाय तथा उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाया जाए ताकि गाड़ी चालक उसे देख सकें.. तथा NH वाले अधिकारिओं को जल्द से जल्द रोड लाइट को चालू करना चाहिए जिससे दुर्घटना पर अंकुश लग सके ।

1 Comments
496001
ReplyDelete