Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

*एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय ग्राम शिविर*

 आज दिनांक 18-1-2024 को समय सुबह 9 बजे एक दिवसीय ग्रामीण शिविर अथर्व महाविद्यालय धनोरा जिला दुर्ग के प्रचार्य मैडम डॉ. भारती साहू के मार्ग दर्शन और दिशा निर्देश पर ग्राम बोरीगारका जिला दुर्ग में एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं द्वारा गांव का सर्वे कार्य किया गया इस सर्वे में अथर्व महाविद्यालय धनोरा की टीचर बेद साहू , किरण सिंह,सरला


चंद्राकर एमएसडब्ल्यू के फाइनल ईयर और सेकंड सेमेस्टर के छात्र छात्राएं उपस्थित थीं | साथ ही गांव के सरपंच गुजेश्वरी साहू , उपसरपंच शान्तनु यादव ने गांव के बारे में बताया की बोरीगारका दो भाग में बटा हुआ है| छोटा और बड़ा बोरीगारका , गांव की जनसंख्या 2937 ,पशु की संख्या 1360, गांव का क्षेत्रफल 660.39 हेक्टेयर में है| जिसमें छोटा बोरीगारका में एक प्राथमिक स्कूल है| जिसमें 22 बच्चे पढ़ाई करते हैं|जिससे 10 छात्र ,12 छात्राएं ,2 टीचर हैं| चार सामुदायिक भवन है| एक पंचायत भवन, एक धान मंडी है| दो तालाब ,पांच हेडपंप, गांव के लोग धान ,गेहूं,सरसों की खेती करते हैं|

बड़ा पारा बोरीगारक में दो स्कूल है| एक प्राथमिक और एक मिडिल स्कूल जिसमें प्राथमिक स्कूल में 64 बच्चे हैं| जिसमें 34 छात्र,30 छात्राएं 3 टीचर है|प्रधान पाठक श्रीमती तेजेश्वरी गांवरे है| और मिडिल स्कूल में 50 बच्चे हैं|27 छात्र, 23 छात्राएं और 5 टीचर हैं| हेडमास्टर आर के नोरकर जी है| दो माह के एक बार स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होता है|


सभी स्कूल सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00am से शाम 4:00pm बजे तक और शनिवार सुबह 8:30am बजे से 11:30am बजे तक चलता है| साथ ही बच्चों को मध्याह्न भोजन भी दिया जाता है| दो आंगनबाड़ी है| चार मितानिन है|चार तालाब, तीन कुआं ,दो खेल ग्राउंड है| गांव में जल का स्तर कम है| और धान मुख्य फसल है|

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement