जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से सदस्य के लिए वीरेंद्र मरकाम उमीदवार तय, उन्होंने कहा की जनताओं क़ा साथ मिला तो जमीन से जुड़कर हमेसा रहेंगे।
जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण तय होने के बाद चुनावी सरगमिया तेज हो गई है। वही अब धीरे धीरे जिला पंचायत क्षेत्र के लिए प्रबल दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं, इस कड़ी मे जिला पंचायत क्षेत्र क्र 12 से वीरेंद्र मरकाम की दावेदारी लगभग तय है, वही वीरेंद्र मरकाम जनसंपर्क करते हुए अपने चुनाव प्रचार की गतिविधि भी तेज कर दी हैं, वीरेंद्र मरकाम सलिहा भाठा के निवासी हैं बात करे राजनीती परिवेश की तो वीरेंद्र पूर्व मे ही जनपद सदस्य के रूप मे जनता द्वारा चुने के प्रतिनिधि के रूप मे सेवा दिए हैं वही अब तक वे आदिवासी नेता के रूप मे समाज के लिए खुलकर सामनें आये हैं, क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है जहाँ वीरेंद्र भी आदिवासी समाज से आते है, वही वर्षो से इन्होने जन समस्याओं को लेकर प्रसासनिक अधिकारीयों तक पहुंचाया है वही इस बार जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान पर उतरे हैं वीरेंद्र मरकाम नें जनताओं क़ा साथ देने की अपील की ताकि जनसरोकार जनहित के मुद्दों को उठाकर शासन प्रसासन से निराकरण कराते रहे।

0 Comments