Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम घरजियाबथान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम घरजियाबथान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम घरजियाबथान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की अपील की।

इस स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। ग्रामीणों को बीमारियों की रोकथाम, बचाव के उपाय, संतुलित आहार और स्वच्छता की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आयुष्मान कार्ड देकर बड़ी राहत दी है, जिससे बिना आर्थिक बोझ के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलेश्वर यादव, शेखर यादव, मंडल महामंत्री नरेश यादव, सरपंच श्रीमती शशिकांता पैंकरा, उपसरपंच पवित्र मोहन बेहरा, भाजपा उपाध्यक्ष जलंधर यादव, मंत्री भवानी शर्मा, युवा मोर्चा जिला सदस्य मनीष बेहरा, रेवा धीवर, दिनेश यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं मितानिन टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा और जागरूकता मिल सके। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित यह शिविर ग्रामीणों के लिए राहतभरा और जागरूकता बढ़ाने वाला साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement